द सीजी न्यूज
पुलगांव के वृद्धाश्रम में आज गजब का सीन देखा गया। दुर्ग शहर में सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय रहने वाली महिलाएं यहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को स्वादिष्ट भोजन परोस रही थी। वृद्धाश्रम की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही उनका हालचाल पूछ रही थी। दूसरी ओर अपने घर-परिवार से दूर वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सिर पर ममता भरा हाथ रखकर आशीष बरसा रही थी। दुआएं दे रही थी।
दरअसल दो दिन पहले शहर कांग्रेस आईटी सेल की अध्यक्ष निकिता मिलिंद ने अपना जन्मदिन मनाया था। उस दौरान वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को मिठाई खिलाने पहुंची निकिता ने काफी देर बातचीत की। इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं की इच्छा के अनुसार निकिता ने आज वृद्धाश्रम में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की। विधायक अरुण वोरा और उनकी धर्मपत्नी मंजू वोरा के मार्गदर्शन में ये सारी व्यवस्थााएं की गई।
बुजुर्ग महिलाओं को भोजन परोसने और उनका हाल जानने खुद अरुण वोरा, मंजू वोरा और वोरा परिवार की बहू तनु सुमित वोरा भी यहां पहुंचे। उनके साथ एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, प्रीति मिश्रा, अलका चौहान, रेशमा गोडाने, इंदु घरडे, नंदा गोस्वामी, बौदध महिला मंडल की अध्यक्ष ममता रामटेके, क्षमा अवस्थी, नगर निगम के खेलकूद प्रभारी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बृजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमैन राजेश शर्मा, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद शंकर लाल ठाकुर, खिलेश्वरी देवांगन, और निकिता मिलिंद भी मौजूद रहे।
विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा ने वृद्धाश्रम के एक-एक कोने का हाल देखा। सभी से हाल चाल पूछने के बाद उनके साथ सुख दुख की बातें भी की। यह पूरा नजारा बेहद भावुकता भरा था। वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं की आंखे भी नम थी और शहर की एलीट क्लास की महिलाएं भी बार-बार भावुक हो रही थी। आंखों में घुमड़ते आंसुओं के बीच मिलने वाले आशीर्वाद, दुआओं और स्नेह के कारण इन महिलाओं की सेवा भाव के जज्बे को भी नई उड़ान मिली।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



