Breaking News

मदरसा बोर्ड मुख्यालय में बोरे बासी खाकर मनाया गया श्रमिक दिवस

द सीजी न्यूज

रायपुर। श्रमिकों के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के मुख्यालय में बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का मुख्य आहार बोरे बासी है। यह छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय भोजन है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ की खानपान की संस्कृति का परिचायक है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर 1 मई – श्रमिक दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में समूचे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया।
अलताफ अहमद ने कहा कि बोरे बासी सादा और बहुत ही पौष्टिक भोजन है। इसे ज़रूर खाना चाहिए। इस अवसर पर शिवाकांत तिवारी,  हेमंत तिवारी, तौहीद खान, महिप सिंह भुवाल, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, राकेश दुबे , छ.ग.मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सहायक संचालक पी.पी. द्विवेदी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी बोरे बासी तिहार में सम्मिलित हुए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!