Breaking News

केटल फ्री सिटी बनाने कलेक्टर ने दिये निर्देश : कॉलोनियों में नियमानुसार निर्माण न होने पर कॉलोनी प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज जिले के सभी नगरीय निकायों की कार्य प्रगति व शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों को वैध-अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सप्ताह में एक बार नगर निगम के आयुक्त सभी कॉलोनियों का निरीक्षण करेंगे और वैधता की जांच करेंगे। कॉलोनियों का निर्माण नियमानुसार हुआ है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। अनियमित कॉलोनियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए कॉलोनियों का निरीक्षण कर 7 कॉलोनी को नोटिस दिया गया है। नगर निगम दुर्ग द्वारा अब तक 31 कॉलोनियों का निरीक्षण किया जा चुका है। नगर निगमों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि गीला कचरा व सुखा कचरा अलग-अलग डब्बे में डालकर नगर निगम के कचरा वाहन आने पर निगम कर्मचारी को दें। गीला कचरा व सुखा कचरा अलग-अलग न करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में कुम्हारी नगर पालिका परिषद में एक अनूठी पहल की गई है, जिसके अंतर्गत सौ प्रतिशत सेग्रीगेशन वाले परिवारों को पौधा भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। सेग्रीगेशन में लगातार लापरवाही करने वाले परिवारों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

कलेक्टर ने निगम आयुक्तों से कहा कि सड़कों पर मवेशी मंडराते हैं। केटल फ्री सिटी थीम पर कार्य करते हुए समस्त मवेशियों को गौठान में पहुंचाने का कार्य कराएं। अक्सर सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में मवेशी अवरोध पैदा करते है। आवाजाही में अवरोध न हो और दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए सड़क पर जितने मवेशी दिखें, उन्हें गौठान में भिजवाने की व्यवस्था शीघ्र करें।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!