Breaking News

कांग्रेस नेता और सीएसपी के बीच हाथापाई : थाने के भीतर कांग्रेसियों का हंगामा

द सीजी न्यूज

जगदलपुर में कांग्रेस नेता व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य की सीएसपी विकास कुमार (IPS) के साथ हाथापाई होने की खबर है। सिटी कोतवाली के अंदर दोनों के बीच बहस के बाद विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद दोनों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई हो गई। पुलिस जवानों और अन्य कांग्रेसियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद थाने में बवाल शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी थाने पहुंच गए और सीएसपी से माफी मांगने कहा।

सीएसपी विकास कुमार (IPS) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सिटी कोतवाली प्रभारी के चेंबर में ही बैठा दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार थाना परिसर के अंदर घुस रहे थे और सीएसपी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एएसपी और डीएसपी के अलावा आस-पास के थाना के थाना प्रभारियों को भी मौके के लिए बुला लिया गया

कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता महेश द्विवेदी ने उन्हें कॉल कर बताया कि सिटी कोतवाली में सीएसपी विकास कुमार ने उन्हें लात से मारा है। मौर्य ने थाने पहुंचकर सीएसपी से पूछा आपने उसे लात कैसे मार दी। सीएसपी ने जवाब दिया कि वो गुटखा खाकर आया है और मारूंगा। मौर्य ने कहा कि यदि उसने गुटखा खाया है तो मना कर दीजिए कि परिसर में गुटखा खाकर न आए। लेकिन लात मारना कहां तक सही है।

इसके बाद सीएसपी ने मुझे भी मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद सीएसपी और 2 TI के साथ मैं रूम में अकेला था। सीएसपी के साथ बहस हुई। उन्होंने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ भी हाथपाई हुई। इस घटना का पता चलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना परिसर में जुटी और जमकर हंगामा होने लगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि सीएसपी उनसे माफी मांगे। इस मामले की जानकारी मिलते ही जगदलपुर विधानसभा से एमएलए रेखचंद जैन और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। काफी हंगामे के बाद मामला शांत हो गया। इधर, जगदलपुर की एएसपी निवेदिता पॉल ने कहा कि CCTV फुटेज को देखा जाएगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!