द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली दरगाह कमेटी दुर्ग के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को 26 मई को दुर्ग में आयोजित सालाना उर्स पाक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी, दरगाह कमेटी के सदर रज्जब अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
