Breaking News

रायपुर-भिलाई में हवाला कारोबारी, शराब ट्रांसपोर्टरों के ठिकानों पर छापा : कोयला लेवी घोटाले के बाद अब शराब माफिया पर शिकंजा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ई़डी ने आज फिर छत्तीसगढ़ में छापामार कार्रवाई की है। हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से ईडी की पूछताछ जारी है। खबर है कि अवैध उगाही की रकम हवाला के जरिए विदेशों में भी भेजी जा रही थी।

ईडी ने जिन ठिकानों पर आज छापा मारा हैं, उनमें रवि बजाज, सुमित मालू और भिलाई के अरविंद सिंह शामिल हैं। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे चार दिन की रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। मेयर एजाज ढेबर को भी तीन बार पूछताछ के लिए ईडी अपने कार्यालय में बुला चुकी है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!