Breaking News

मुख्यमंत्री की पहल पर गोटुल रच्चा समिति को विदेश भ्रमण का मिला अवसर : अंतागढ़ के आदिवासियों ने किया इंडोनेशिया का भ्रमण

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के कांकेर जिले के आदिवासी बहुल अंतागढ़ के गोटुल रच्चा समिति को इंडोनेशिया के भ्रमण का  अवसर मिला। अध्ययन भ्रमण पर गए समिति के सदस्यों का यह सफर बेहद रोचक और अनुभव भरा था। वापस लौटने पर सदस्यों ने मुख्यमंत्री से विधायक अनूप नाग के नेतृत्व में मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने बताया कि प्रदेश से बाहर की यात्रा हमारे लिए एक सपना और असंभव जैसा था। आदिवासियों को विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, कृषि, परंपरा के प्रदर्शन और उन देशों की कृषि और वनोपज में हो रहे नवाचारों को सीखने-समझने का महत्वपूर्ण अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्ध कराया। यह हमारे लिए हमेशा के लिए यादगार हो गया है।

गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ का 13 सदस्यीय अध्ययन दल 8 मई से 18 मई तक छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान से इंडोनेशिया में आदिवासी संस्कृति, परंपरागत कृषि, वनोपज संग्रहण के अध्ययन हेतु इंडोनेशिया के भ्रमण पर था। दल ने प्रदेश के सुदूर वनांचल स्थित अंतागढ़ क्षेत्र के विभिन्न जगहों से सदस्य शामिल थे। इनमें गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ के अध्यक्ष परमानंद उईके सहित राजूराम उसेण्डी, रामसिंह मरकाम, कंगलू राम कोमरा, सतीश टेकाम, अघन सिंह सलाम, मानिक लाल कोमरा, सुरेश कुमार मण्डावी, जुगल राम उसेण्डी, खेमन कुमार उसेण्डी, बीरसिंह मण्डावी, अनिल कुमार दुग्गा और दिनेश कुमार दुग्गा शामिल थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!