Breaking News

जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा : जिला अस्पताल को सर्व-सुविधायुक्त बनाने विभिन्न कार्ययोजना पर सहमति

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला चिकित्सालय दुर्ग के जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक आज टेलीमेडिसीन कक्ष में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अस्पताल को सर्व-सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्ययोजनाओं पर सहमति दी गई। बैठक में विगत पालन प्रतिवेदन और समिति की आय-व्यय पर चर्चा की गई।

जीवनदीप समिति के अंतर्गत समिति के कर्मचारियों का मानदेय कलेक्टर दर पर निर्धारित की गई। जिला चिकित्सालय के एमपीएस-बी में स्थापित जनरेटर की ऑटो पैनल की मरम्मत और चिकित्सालय के द्वितीय फेस लाईन की केबल स्वीकृति निविदा दर पर खरीदी प्रस्तावित की गई।

चिकित्सालय के हमर लैब होल्ड स्टोरेज रूम निर्माण व आईसीयू के लिए हाई-फ्लो सक्शन मशीन क्रय, ड्राइवर भर्ती, ओपीडी काउंटर बढ़ाने, आयुष्मान काउंटर में ऑपरेटर बढ़ाने, मरीजों के फीडबैक लेते रहने और वार्ड ब्वाय के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवांगन, प्रशांत डोंगावकर, सतीश खुराना, सीएमएचओ जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. अरूण साहू, डॉ. अखिलेश यादव और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!