Breaking News

21 सितंबर को भिलाई में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयोजन की तैयारियों की संबंध में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आवश्यक तैयारियों के लिए विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को मंच और स्टाल पर राशि का चेक व सामग्री वितरण किया जाएगा। विभागवार हितग्राहियों की पृथक-पृथक सूची तैयार कर ली जाए।

लाभान्वित हितग्राही संभाग व राज्य स्तर का हो, यह सुनिश्चित किया जाए। लाभान्वित हितग्राही महिला ही होना चाहिए। विभागीय स्टालों में उपलब्धियों का डेटा राज्य स्तरीय हो। कलेक्टर ने कहा कि विभाग द्वारा लोकार्पण/भूमि पूजन की जानकारी नोडल अधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विभागीय स्टाल में गोधन समृध्दि, गौठान का मॉडल, गौठानों में अजीविका से जुड़े उत्पाद, बाड़ी योजना, नरवा का मॉडल, रीपा के उत्पादों का प्रदर्शन, सी-मार्ट, संजीवनी, मिलेट कैफे, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मितान, धनवंतरी दवाई दुकान, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आदि के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को आयोजन की सम्पूर्ण तैयारियां हर हालत में 19 सितंबर तक पूर्ण कर लेने कहा है। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और गोकुलराम रावटे, एसडीएम मुकेश रावटे व जागेश्वर कौशल सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!