Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा : भारत सरकार के निदेशक ने सेलूद में किया निरीक्षण : तीनों ब्लाकों में जागरूकता रथ के माध्यम से दी गई जानकारी

  • शिविर में आरएएफसी के अंतर्गत 15 हजार रु, सीआईपी सामुदायिक निवेश अंतर्गत 6 हजार रु का अनुदान व 7 हितग्राहियों को मिला गैस कनेक्शन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / विकासखंड पाटन के ग्राम सेलूद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों  द्वारा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशक सर्वेश्वर मांझी ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मांझी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी ली और समस्या समाधान शीघ्र ही किये जाने का आश्वासन दिया।


शिविर में एनआरएलएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता यादव ने बताया कि आरएएफसी के अंतर्गत 15000 रुपए का अनुदान समूह को दिया जाता है। सीआईपी सामुदायिक निवेश में आजीविका चलाने के लिए समूह को 6000 रुपए प्रति समूह दिया जाता है। खाद्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में 7 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 5 से 10 हितग्राहियों को कनेक्शन वितरित किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सेलूद निवासी मीना ठाकुर को आवास का लाभ दिया गया। कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत सेलूद की 4000 जनसंख्या में 1150 मजदूरों को जॉब कार्ड दिया गया और शेष जॉब कार्ड प्रक्रिया में है। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी पाटन विपुल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पाटन मुकेश कोठारी के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत समोदा में

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत समोदा तहसील दुर्ग में आयोजित हुआ। एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे व तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा समोद़ा के  नागरिकों को कंप्यूटराइज्ड डिजिटाइजेशन ऑफ लैंड रिकॉर्ड के महत्व और लाभों के संबंध में जागरूक किया गया। हितग्राहियों की निःशुल्क खसरा बी 1 का भी वितरण कराया गया। भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण होने ग्राम पंचायत समोदा के पटवारी रत्नेश भदौरिया को एसडीएम के हाथों अभिनंदन पत्र प्रदाय किया गया। एसडीएम मुकेश रावटे ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं मुख्यतः उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, सहित जनहितैशी योजनाओं के महत्व को उकेरा। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ शैलेश भगत, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित जनपद सदस्य, सरपंच , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के ग्रामीणों को दी केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत राज्य द्वारा तैयार किये गये जागरूकता रथ के द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जा रहा है। संकल्प रथ द्वारा ज.पं. दुर्ग के 7, धमधा के 5 और पाटन के 5 ओ.डी.एफ. प्लस ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस अभिनन्दन पत्र वितरण किया गया है। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारियाँ दी जा रही है। जनपद पंचायत दुर्ग के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम पंचायत जेवरा में जागरूकता रथ का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव को दिलीप वर्मा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, गुलाब साहू पूर्व महामंत्री जेवरा मंडल, प्रीति वैष्णव जनपद सदस्य, देवी ध्रुव, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परि एवं करारोपण अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किये जाने पर सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र प्रदाय किया गया।

जनपद पंचायत पाटन के ग्राम भनसुली (के) में प्रथम पाली में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू, सभापति जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत भनसुली (के) तुलसी गेंदलाल डहरिया, सचिव दीनबंधु यादव, उपसरपंच  कमल नारायण साहू व ग्रामवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी विभाग प्रमुख द्वारा दी गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल गांव को अभिनंदन पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय पाली  में ग्राम केसरा पहुंचा। इस कार्यालय में भागवत सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत केसरा, नरेन्द्र कुमार साहू, उपसरपंच, बिहारी लाल साहू, सचिव, चतुर सिन्हा, राजाराम सिन्हा, नोहर साहू, नारद सेन आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्राम पंचायत केसरा के सरपंच को ओ.डी.एफ प्लस मॉडल ग्राम होने पर अभिनंदन पत्र दिया गया। ग्रामवासियों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!