Breaking News

महापौर ने सड़क डामरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया : अफसरों और ठेकेदार को दिये बेहतर क्वालिटी से काम पूरा करने के निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को पटरीपार में जवाहर नगर मेन रोड और वार्ड 18 में इंडस्ट्रियल रोड के डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। महापौर ने निगम अफसरों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहें।

नगर निगम द्वारा 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 47 लाख 61 हजार रुपए की लागत से डामरीकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर संजय कोहले, दीपक साहू, अमित देवांगन, अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियन्ता पंकज साहू, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते आदि मौजूद रहें। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को टूटी नाली की मरमत करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा जहां जहाँ निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है, वहां निर्माण कार्य तत्काल कराए जाएं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!