Breaking News

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की : भूमि आवंटन के बाद भी उद्योग स्थापना न करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए

द सीजी न्यूज

वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्याें की समीक्षा की। देवांगन ने अधिकारियों को राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में इकाईयों के लिए आबंटित भूमि पर उद्योग स्थापना नहीं करने वाली इकाईयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की

बैठक में सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं वृह्द उद्योगों की विकास, औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योगों को राज्य की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्य सहित राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड, सीएसआईडीसी, पंजीयक फर्म व संस्थाओं की गतिविधि एवं वाष्पयंत्र कार्यों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को सही समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में सचिव उद्योग मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, संचालक उद्योग सह प्रबंध संचालक (सीएसआईडीसी) पी. अरूण प्रसाद, संयुक्त सचिव उद्योग आलोक त्रिवेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!