- राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए मिला सम्मान
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को आज इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण सम्मानित किया गया। जिला सूरजपुर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला सूरजपुर को समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार मिला है। जिला राजनांदगांव के लिए खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निटर्निंग अधिकारी विजय कोठारी को और जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक प्रोग्रामर भूपेन्द्र सिंह को राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
