Breaking News

मां शाकंभरी जयंती में शामिल हुए महापौर धीरज बाकलीवाल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पटेल मरार समाज द्वारा आराध्य माता शाकंभरी की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर गुरुवार को विभिन्न आयोजन हुए। दुर्ग राज कोसरिया पटेल मरार समाज ने नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत चंडी चौक मठपारा में शाकंभरी जयंती पर हरी सब्जियों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रमों में समाज के लोगों को अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मरार समाज मेहनतकश समाज है। समाज संगठित होने के साथ ही साथ शक्तिशाली भी है। छेर-छेरा पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मरार समाज द्वारा प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया गया। छेर-छेरा के दिन दान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है और समृद्धि आती है। इस अवसर गया पटेल, एमआईसी मेंबर दीपक साहू, पूर्व पार्षद विजयंत पटेल, काशीराम रात्रे, बजरंग पटेल, भरत पटेल, पंच पटेल, गजानंद पटेल, तीरथ पटेल, भानु पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने कहा कि जयंती मनाने से सामाजिक संगठन मजबूत होता है। युवाओं और नई पीढ़ी को अपने समाज का इतिहास, परम्परा व संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!