Breaking News

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला : टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 14 घायल : मुख्यमंंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

  • घायल जवानों के उचित इलाज के लिए दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा ​टेकुलगुडेम जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं और 14 घायल हुए हैं।

सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा टेकलगुडेम जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई हुई। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये।  उक्त मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए हैं और 14 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

कैंप ओपनिंग के दिन ही अटैक

सुकमा/बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुडेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुश लगाने के लिए 30 जनवरी, 2024 को नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई थी। इसी दिन यहां नक्सलियों ने हमला बोल दिया।

सीएम साय ने संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं जिससे नक्सली बौखलाये हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!