Breaking News

कुम्हारी में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 14 लोगों की मौत : मृतकों के आश्रितों को दस दस लाख रुपए देने का ऐलान

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। बस खाई में गिरने से अब तक 14 लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।

हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की।  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस हादसे की गंभीरता से दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी। घायलों ने डिप्टी सीएम को बताया कि खाई में गिरने वाली बस की एक भी लाइट नहीं जल रही थी। रास्ते के दोनों तरफ गड्ढा था। 15 घायलों का इलाज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!