द सीजी न्यूज
सुबह-सुबह रोज की तरह खेल मैदानों में प्रैक्टिस करने के बाद दुर्ग शहर के खिलाड़ियों ने आज वोरा निवास पहुंचकर शहर में खेल गतिविधियों को लेकर चर्चा की। खिलाड़ियों ने वोरा से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ही जिताएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक वोरा के कार्यकाल के दौरान शहर में खेल सुविधाओं का काफी विस्तार हुआ। खिलाड़ियों को कांग्रेस के पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटी पर भरोसा है। शहर के सभी खिलाड़ी एकमत होकर कांग्रेस को जिताएंगे।
बातचीत के दौरान वोरा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए वे हर स्तर पर उचित पहल करेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाएं काफी बढ़ी हैं। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में भूपेश सरकार ने काफी कार्य किया। भविष्य में वे दुर्ग में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल करते रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


