Breaking News

सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति समाज ने किया 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान 

द सीजी न्यूज

एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त यानी कल बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद का समर्थन कई दलित संगठनों ने भी किया है। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। 

दुर्ग में भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के विरोध में भारत के सभी एससी-एसटी संगठन एकजुट हो गए हैं। इसके विरोध में 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का आव्हान किया गया है। दुर्ग में बंद का आव्हान करते हुए जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी।

21 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे सभी आंदोलनकारी शहीद चौक (ग्रीन चौक) दुर्ग में उपस्थित होंगे। सुबह 11 बजे तक शहीद चौक पर ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की जाएगी।

इसके बाद शहीद चौक से राजेंद्र पार्क चौक, बस स्टैंड, हिंदी भवन होते हुए आंदोलनकारी दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां पर भारत के राष्ट्रपति,  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री (छ.ग.) के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एससी-एसटी वर्ग के सभी नौकरीपेशा लोग 21 अगस्त को अवकाश लेकर आंदोलन मे शामिल होंगे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!