- दुर्ग जिला भाजपा की कार्यशाला में सदस्यता अभियान के लिए दिया गया सैद्धांतिक और तकनीकी प्रशिक्षण
द सीजी न्यूज
दुर्ग। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ होने से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला संगठन की कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है, जिसमें पुराने सदस्य दोबारा सदस्य बनेंगे, लेकिन उनके साथ-साथ नए लोगों को भी बड़ी संख्या में सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि जिले का कोई भी हिस्सा सदस्यता अभियान से अछूता न रहे। हर गांव हर मोहल्ले में सदस्यता अभियान चलना चाहिए। जाति, वर्ग और संप्रदाय के बंधन से परे हटकर समाज के हर तबके के बीच में सदस्यता अभियान चलना चाहिए। युवा, महिला, मजदूर, किसान, व्यापारी, गरीब, अमीर सहित हर वर्ग के लोग भाजपा के सदस्य बने, यही लक्ष्य लेकर चलना है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य और पार्षद भाजपा से हैं। आज भाजपा का हर राज्य में दखल है। भाजपा आज राष्ट्रव्यापी और सर्वव्यापी पार्टी बन चुकी है। अब सबकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त हो चुकी है और सबको नए सिरे से भाजपा की सदस्यता लेनी है। कार्यकर्ता सभी लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जुटें।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले में सदस्यता अभियान को हमने एक चुनौती के रूप में लिया है और पिछली बार से अधिक सदस्य बनाकर हम अपना पिछला रिकॉर्ड ठीक उसी प्रकार से तोड़ेंगे जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करके रिकॉर्ड तोड़ा था। दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अत्यंत संगठननिष्ठ हैं, पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्य को सफलता के साथ संपन्न करने के लिए तत्पर रहते हैं।
जिला सदस्यता अभियान के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान की बारीकियों के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया और बताया कि सदस्यता अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ होगा। ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता लेने के लिए तीन प्रकार की व्यवस्था रखी गई है। पहला 8800002024 पर मिस कॉल द्वारा, दूसरा नमो ऐप और तीसरा क्यूआर कोड से प्राथमिक सदस्यता ली जा सकेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 सितम्बर को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। 2 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे। 3 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम होगा।
प्राथमिक सदस्यता अभियान दो चरणों में होगा। पहले चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पार्टी द्वारा कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई है।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू और डॉ. मानसी गुलाटी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को स्मृति चिन्ह सौंपा। कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. मानसी गुलाटी ने किया। मंचस्थ नेताओं में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सावलाराम डाहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा टावरी, और चंद्रिका चंद्राकर शामिल रहे।
कार्यशाला में उपस्थित नेताओं में नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, अलका बाघमार, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, विनोद अरोड़ा, नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, मनोज सोनी अनूप सोनी प्रमोद नेमा, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, गौतम वैद्य, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, कांतिलाल बोथरा, शिव चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, गिरेश साहू, फत्ते लाल वर्मा, लोकमनी चंद्राकर खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, जितेंद्र यादव, लीमन साहू, रोहित राजपूत, कृष्णा पटेल, जीत यादव, दिव्या कलिहारी, चंद्र प्रकाश मांडले, विनायक ताम्रकार, अशोक कंडरा, मनमोहन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जितेंद्र साहू, हर्षा चंद्राकर सहित सभी मंडलों के महामंत्री, दुर्ग नगर निगम के समस्त पार्षद एवं सभी 13 मंडलों से आए हुए सदस्यता अभियान समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


