Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी : हुड़दंग करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग : 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर थाना घेराव की चेतावनी

  • एसपी को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन रोके जाने और नारेबाजी करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की व पूर्व सीएम वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। आज एसपी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों ने थाना घेराव की चेतावनी दी है।   

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में 24 अगस्त को हुए घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 तारीख को दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण व भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास स्थान भिलाई तीन से जब निकले तब पदुम नगर भिलाई तीन उनके निवास के पास ही बजरंग दल के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को रोक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंगबाजी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के कार्यकर्ता हुड़दंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं।

इस घटनाक्रम को लेकर विरोध जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर/ ग्रामीण व भिलाई  के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 48 घंटे के अंदर कार्यवाही न होने पर भिलाई तीन थाना का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई नगर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, अल्ताफ अहमद, आरएन वर्मा, अय्यूब खान, फत्ते भाटिया, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, हेमा साहू, निकिता मिलिंद, सोनू साहू, गौरव उमरे, मनदीप भाटिया,आनन्द कपूर ताम्रकार, मोहित वालदे आदि उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!