Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी जन्माष्टमी पर्व की बधाई-शुभकामनाएं 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अनन्य शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शाे का अनुसरण करने की अपील की है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर एवं प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए और अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म व भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।

महापौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!