द सीजी न्यूज
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, विधायक किरण सिंह देव, साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
