Breaking News

ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता : पहले दिन छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक

  • जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक ने 57 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
  • जीआरपी रायपुर में पदस्थ महिला आरक्षक ने 47 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

द सीजी न्यूज

दुर्ग / ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप केंद्रीय व राज्यों के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, योग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। कविता ठाकुर ने 57 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तरप्रदेश पुलिस की संगीता द्वारा 325 प्वाइंट के साथ रजत पदक प्राप्त किया गया और 305 प्वाइंट पर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पावरलिफ्टिंग के 47 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ पुलिस में जीआरपी में पदस्थ महिला आरक्षक ने प्राप्त किया।

रिथमिक योग पुरुष में बीएसएफ और महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस को मिला गोल्ड

प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 के अंतर्गत 23 व 24 सितम्बर 2024 को वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा के अलग-अलग इवेंट हुए। 23 सितम्बर 2024 को रिथमिक योग पुरुष में बीएसएफ से बीपी रामबाबू मीना ने गोल्ड और आंध्रप्रदेश पुलिस से एमपी नायडू ने सिल्वर मेडल व राजस्थान पुलिस के खियाराम मुकेश ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।  महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस से गायत्री देवी को गोल्ड, बीएसएफ की गुड़िया देवी को सिल्वर, पंजाब पुलिस की जशनदीप कौर को ब्रांज मेडल मिला।

पुरुष वर्ग 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सीआरपीएएफ के विक्रम कुमार को स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश पुलिस के रोहित कुमार यादव को रजत पदक और तमिलनाडु पुलिस के बीएस वेंकटेश को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग 45 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सुषमा पटेल बीएसएफ ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक पर मिनाती कुमारी दास ओडिसा पुलिस व कांस्य पदक पर ए संध्या रानी देवी सीआरपीएफ ने कब्जा किया। पुरुष वर्ग 61 किलोग्राम वर्ग में पंजाब पुलिस के सुखविंदर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। एन शक्थिवेल (तमिलनाडु पुलिस) ने रजत पदक जीता। सुदेश पांडे (उत्तर प्रदेश पुलिस) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

24 सितम्बर 2024 को पुरुष वर्ग 59 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक टीकेंद्र सिंह (राजस्थान पुलिस) और रजत पदक राकेश कुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस) व आरबी यादव (महाराष्ट्र पुलिस) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक पवन शर्मा उत्तरप्रदेश पुलिस और रजत पदक संतोष कुमार उत्तराखंड पुलिस व कांस्य पदक प्रेम छेत्री झारखंड पुलिस ने जीता।

मेडल सेरेमनी में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज व अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स क्लस्टर मुख्य आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल गर्ग, उप महानिरीक्षक डी.श्रवण खेल अधिकारी कमांडेंट प्रथम बटालियन राजेश कुकरेजा, प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम, राकेश सिन्हा एसबीआई उप महाप्रबंधक, सूर्याेदय दुबे महाप्रबंधक जिंदल स्टील द्वारा मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!