Breaking News

निगम दफ्तर में बंद रहा सरकारी कामकाज : महंगाई भत्ते समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ दुर्ग द्वारा कलम बंद काम बंद आंदोलन किया गया। स्वायत्तशासी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि राज्य शासन से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से लागू किये जाने सहित अन्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन द्वारा किये गए हड़ताल का समर्थन किया गया।

संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों को गोदी की गारंटी के तहत केन्द्र के समान देय तिथि से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से देय तिथि पर लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का जी.पी.एफ. खातो में समायोजन करने और मध्यप्रदेश की भांति 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, केन्द्र के समान गृह भाड़ा-भत्ता स्वीकृत करने व सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश सीधे नगरीय निकाय को लागू करने की मांगो को लेकर आज निगम कार्यालय में कलम बंद काम हड़ताल किया गया।

महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि यह एक-एक शासकीय सेवक के हित में फेडरेशन का सराहनीय निर्णय है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छग प्रदेश द्वारा पूर्ण सर्मथन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, रमाकांत शर्मा, आरके बोरकर, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, शुभम गोइर, राजू लाल चन्द्राकर, सत्यनारायण शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, विनोद उपाध्याय, किरण अग्रवाल, लक्ष्मी साहू, साक्षी वर्मा, योगेंद्र वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसी सिंह, रेखा कुर्रे, चंद्रकला कसार, मुन्ना यादव सहित आदि मौजूद रहे।

Check Also

केबिनेट मंत्री यादव ने जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति के कामकाज की सराहना की

THE CG NEWS दुर्ग। जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!