Breaking News

दुर्ग में 23 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन 8 माह की सरकार की एक झलक है – विष्णु देव साय

  • नगरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज से दुर्ग रेलवे स्टेशन केनाल रोड तक सड़क चौड़ीकरण, चण्डी मंदिर से नया पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की

द सीजी न्यूज

दुर्ग / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 3 मठपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अंतर्गत 22 करोड़ 97 लाख 7 हजार रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने की। सांसद विजय बघेल, विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीते आठ माह में राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कम समय में बहुत सारे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की गई।

छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम यात्रा कराई जा रही है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां पर उपलब्धियां गिनाने नहीं आए हैं। यहां की जनता ने सरकार बनाने जो आशीर्वाद दिया है, उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं। नगर के विकास में यह भूमिपूजन 8 माह की सरकार के कामकाज की एक झलक है। उन्होंने सांसद व स्थानीय विधायक की मांग पर इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन केनाल रोड तक सड़क चौड़ीकरण, चण्डी मंदिर से नया पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रदेश में नगरों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। 43 करोड़ 67 लाख के 167 कार्य पहले ही स्वीकृत हो गए हैं। आज दुर्ग वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से सभी काम साय-साय हो रहे हैं। सरकार के नेतृत्व में नगरीय विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है। सबका साथ सबका विकास वाक्यांश के साथ बिना भेदभाव से योजना बनाकर कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हमारा प्रदेश स्वच्छ व सुंदर बने, इस ओर लगातार कार्य किया जा रहा है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि दुर्ग शहर के लिए विकास के लिए आज मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार विकास काम के प्रतिफल के रूप में छत्तीसगढ़ में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग व भिलाई नगर में ऑडिटोरियम निर्माण और महिलाओं के लिए पिंक सुलभ शौचालय की मांग की। स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वागत उद्बोधन में नगर के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग और साइंस कालेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की मांग की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व सभापति  दिनेश देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पार्षद दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, अजय वर्मा, नरेन्द्र बंजारे, लीना देवांगन,  उषा ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी  जितेन्द्र शुक्ला, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!