Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आज 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विधायक गजेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डिपरापारा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे भाजपा कार्यकर्ता वार्ड में सफाई अभियान में शामिल हुए। विधायक गजेंद्र यादव ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम में कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने दिया है। शास्त्री जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उन्हें उत्कृष्ट राजनेता के  रूप में याद किया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनके जीवन और आदर्श का स्मरण कराया। कार्यक्रम में मदन वाढ़ई, छन्नू यादव, गुलाब वर्मा, सुनील साहू, पोषण साहू, हेमंत देवांगन, भानु यादव, अल्का बाघमार, रोहित यादव, नकुल पटेल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!