Breaking News

स्वच्छता ही सेवा : गांधी जयंती पर विधायक, महापौर ने सड़क की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

  • निगम दफ्तर में आयुक्त समेत अधिकारी / कर्मचारियो ने भी हाथ में झाड़ू लेकर की सफाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गांधी जयन्ती पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का सन्देश दिया। राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर हिंदी भवन के सामने बापू के नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा रथ नशामुक्ति अभियान वाहन रैली को अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, एमआईसी मेंबर दीपक साहू, भोला महोविया, सत्यवती वर्मा, एडीएम रविन्द्र एक्का, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम हरवंश मिरी, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी देवांगन, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, दुर्गेश गुप्ता, हरिशंकर साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रकाश जोशी, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम दफ्तर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अधिकारी/कर्मचारियों ने निगम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। आज गांधी जयंती पर विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं के शिक्षकों व बच्चो में अभियान के प्रति उत्साह रहा। कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी अभियान का हिस्सा बने।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ भारत बनाने का सपना साकार करने के लिए हम सभी को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। हर नागरिक अपने आसपास पसरी गंदगी की सफाई करे और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वच्छता से जहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम हो जाता है और हम कम बीमार पड़ते हैं। शुद्ध वायु मिलती है। हमें अपने आस-पास पसरी गंदगी की स्वयं सफाई करनी चाहिए और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर हिंदी भवन के सामने बापू की नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!