Breaking News

गौरव पेट्रोल पम्प को नगर निगम ने किया सील

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चौक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर सील किया गया। गौरव पेट्रोल पम्प द्वारा 2011-12 से अब तक संपत्तिकर व अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं किया जा रहा था। संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, संपत्तिकर की राशि लगभग 16,36,934 रुपए निगम कोष में जमा नहीं किया गया।

इस मामले में आयुक्त बजरंग दुबे ने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। जोन राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी ने अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प को सील कर दिया। संपत्तिकर की राशि जमा न करने वाले करदाताओं को निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। बकाएदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आज कार्रवाई के दौरान अरूण सिंह, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।

Check Also

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र  THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!