Breaking News

महापौर ने शिव मंदिर प्रांगण में पार्षद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण : शहरवासियों को नवरात्र की बधाई-शुभकामनाएं दी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान शिव के दर्शन कर शिव मंदिर में विराजमान माँ दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पुष्पमाला अर्पित की। इस दौरान वे मंदिर के पुजारियों के साथ उपस्थित रहे और ज्योत जवांरा को प्रणाम किया।

सामुदायिक भवन का लोकार्पण

महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 7 लुचकी तालाब के पास पार्षद निधि से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, फतेह सिंह भाटिया, पार्षद पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, नरेश साहू, तरुण साहू, बंटी भैया, लखन ताम्रकार सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!