Breaking News

बानी सोनी ने लैंगिक उत्पीड़न समिति के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर दुर्ग जिलाधीश ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा शालेय शिक्षा विभाग हेतु गठित जिला स्तरीय लैंगिक उत्पीड़न ( निवारण एवं प्रतितोष ) समिति की प्रमुख के रूप में आज बानी सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा व समिति की शासकीय नोडल अधिकारी गौरा शुक्ला व शिक्षा अधिकारी शिवम कटारे व सहायक सांख्यिकी अधिकारी अमित घोष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बानी सोनी का स्वागत किया। इस अवसर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये व राजेश राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह समिति दुर्ग जिला के शालेय शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं व बालिकाओं के लिए सुगम व स्वस्थ वातावरण व उनके संरक्षण का कार्य करेगी और उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम करेगी।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!