द सीजी न्यूज
दुर्ग। डेयरी संचालकों पर नगर निगम अब शिकंजा कसेगा। नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों से अब जुर्माना वसूल किया जाएगा।निगम अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि पशुओं को खुले में न छोड़ें। खुले में छोड़ने से दुर्घटना में पशु व वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इसके कारण सड़क, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन बाधित होता है।
खुले में रहने से सड़कों में गोबर से गंदगी फैलती है। पशुपालकों से कहा गया है कि पशुओं के गले मे रेडियम पट्टी लगवाएं। पट्टी में पशु मालिक का मोबइल नंबर लिखें, जिससे पता चल सकेगा की पशु का मालिक कौन है। पशुओं का बीमा व टेगिंग जरूर कराने कहा गया है। पशुओं के खुले में पाये जाने और उक्त बातों व सुझावों पर अमल न करने पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पशु क्रूरता नियम की जानकारी भी दी गई।
बैठक में भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक शशिकांत यादव मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
