Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया माल्यार्पण

  • स्वदेशी को लेकर महात्मा गांधी ने एक जन जागरण अभियान चलाया था, हम सभी को उसी अभियान को आगे बढ़ाना है – राकेश पांडेय
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश की वे महान विभूतियां है, जिन्होंने देश को एक नई राह प्रदान की – सुरेंद्र कौशिक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निगम सभापति श्याम शर्मा मौजूद रहे।

केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महात्मा गांधी के स्वदेशी भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है, जिसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा दे रही है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन में सदैव अहिंसा का मार्ग अपनाया था और वे अन्य लोगों से इस मार्ग पर चलने की अपेक्षा करते थे। महात्मा गांधी ने कई मुद्दों पर जन चेतना को विकसित करने के लिए कई नई पहल की थी, जिसमें स्वराज, अस्पृश्यता के खिलाफ आवाज, महिलाओं के अधिकार और किसानों के हितों को साधने जैसे कई कार्यक्रम चलाए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी ईमानदारी और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।
छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि भारत ही नहीं, दुनिया भर में महात्मा गांधी की जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री में सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी से उषा टावरी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार, अशोक राठी, दिलीप साहू, विनोद अरोरा, राजीव पांडेय, सैयद आसिफ अली, दिनेश देवांगन, रजनीश श्रीवास्तव, कौशल साहू, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, महेंद्र लोढ़ा, कांतिलाल जैन, सतीश समर्थ, दीपक चोपड़ा, मनोज टावरी, मीना सिंह, पार्षद मनीष साहू, गुलाब वर्मा, मनोज सोनी, सरिता चंद्राकर, कमल देवांगन, संदीप भाटिया, अनिल यादव, विक्रम सिंह ठाकुर, झरना वर्मा, प्रीति साहू, मीनाक्षी महोबिया, चंद्र प्रकाश साहू, नितेश जैन उपस्थित रहे।

Check Also

कलेक्टर ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की ली समीक्षा बैठक, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

कलेक्टर ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश शासकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *