Breaking News

नकली कफ सिरप बेचने पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार

नकली कफ सिरप बेचने पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा नकली दवाओं की रोकथाम हेतु निरंतर निरीक्षण एवं सघन अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में औषधि बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला का बैच नंबर, निर्माण तिथि व एक्सपायरी डेट नहीं था। दवा का नमूना संकलन औषधि निरीक्षक गरियाबंद द्वारा किया गया। इसके बाद जाँच के लिये औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जाँच के बाद अमानक घोषित किया गया।

इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया, जिसमें ज्ञात हुआ कि यह औषधि लेबल वर्णित निर्माता फर्म के द्वारा निर्मित नहीं किया गया है। यह औषधि नकली औषधि है। इसकी विवेचना करते हुए आज कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!