Breaking News

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, CGMSC ने वितरण और उपयोग पर लगाया रोक

द सीजी न्यूज

रायपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना ने सीजीएमएससी को पत्र लिखकर मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लैमपिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज़ टैबलेट के एक बैच की टैबलेट के स्ट्रिप से निकलने पर टूटने की शिकायत की थी।

इस पत्र के मिलते ही सीजीएमएससी ने इस दवा पर तत्काल प्रभाव से उपयोग और वितरण पर रोक लगाई गई है। उपलब्ध स्टॉक को आवश्यक कार्रवाई के लिए दवा गोदामों को वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सीजीएमएससी की तरफ से कहा गया है कि अस्पतालों में केवल अच्छी और गुणवत्ता युक्त दवाइयां ही उपलब्ध कराई जाएं। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीजीएमएससी द्वारा नियमित तौर पर दवाइयों की गुणवत्ता जांच की जाती है।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!