Breaking News

धान खरीदी ड्यूटी में लापरवाही : 4 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। जिले में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अवैध धान की आवक की रोकथाम करने अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिले में सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में मंडी व नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर सैनिक संतराम मारकंडे, नगर सैनिक चुम्मन सिंह, भृत्य, डोंगरगढ़ मंडी योगेश मंडलोई, भृत्य डोंगरगांव मंडी रमेश कुमार कोसरे के  ड्यूटी पर उपस्थित न होने के कारण चारों कर्मचारियों की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान खरीदी कार्यों में पर्यवेक्षण व निरीक्षण हेतु लगाई गई ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!