दुर्ग। शंकर नगर में 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता सरकारी वकील हैं। मां सरकारी टीचर हैं। उसके चाचा राहुल गोस्वामी यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं। शुक्रवार शाम को घटना के समय उसकी दादी घर पर थीं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। निष्ठा गोस्वामी (16) सेक्टर-10 के श्री शंकरा स्कूल में क्लास 11 की स्टूडेंट थी। शुक्रवार दोपहर को वह पढऩे के लिए अपने कमरे में गई, लेकिन देर शाम तक बाहर नहीं आई। उसके परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया।
कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। परिवारजनों ने देखा कि निष्ठा फंदे से लटकी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। मेरी बहन का ख्याल रखना और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना।
इसी तरह थाना पुलगांव अंतर्गत ग्राम पोटिया में 18 वर्षीय युवक उदयभान चंदनिया पिता बेक लाल चंदनिया ने शुक्रवार की दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि बेरोजगार उदयभान नौकरी की तलाश में लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Check Also
टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …
द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal