Breaking News

चाकू लहरा कर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने झ्धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटन वाला धारदार चाकू जब्त किया गया है। धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग में बाम्बे आवास उरला निवासी आरोपी जय पटेल के पास बटन वाला धारदार चाकू होने की सूचना पुलिस को मिली थी। वह आने जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जय पटेल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ  धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!