Breaking News

86 लोगों ने रक्तदान कर साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर में सिक्ख समाज द्वारा आयोजित चार साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर में 86 लोगों ने रक्तदान किया। साहिबज़ादों की शहादत को नमन किया गया। रक्तदान शिविर श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग, हम चाकर गोबिंद के, स्त्री सत्संग सभा व नवदृष्टि फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ


श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान मोहिंदर पाल सिंह भाटिया ने कहा धर्म की रक्षा के लिये श्री गुरु गोविन्द सिंघ के चार साहिबज़ादों की शहादत एक मिसाल है। इससे आने वाली पीढ़ी को अवगत कराने और प्रेरित करने के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम और रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शरद पाटणकर ने रक्तदानियों को सम्मनित कर उनका उत्साहवर्धन किया व सिक्ख समाज का अभिनंदन किया
सिक्ख समाज की ओर से अमरजीत सिंह (मक्खन सिंह), इंदरपाल सिंह भाटिया, रणवीर सिंघ भाटिया, कुलवंत सिंह भाटिया, हरमन मीत सिंह दुलई, दलप्रीत सिंह(दप्पी), किरपा सिंग ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सतनाम कौर ने कहा शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर अपनी सेवाएं दी
रक्तदान शिविर में नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, प्रभु दयाल उजाला, मुकेश राठी सहित सभी सदस्यों ने रक्तदान किया और पूरे समय उपस्थित रहकर रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य हरमन मीत सिंह दुलई ने कहा शिविर में सभी समाज के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सद्भाव का सन्देश दिया है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!