द सीजी न्यूज
दुर्ग। लोकसभा सांसद विजय बघेल के भिलाई स्थित निवास में छत्तीसगढ़ मेहर समाज के गौरव, प्रसिद्ध लेखक व चिंतक डॉ. बलराम मिर्जा द्वारा लिखित पुस्तक “अनमोल वचन” का विमोचन संपन्न हुआ। पुस्तक का विमोचन दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ. बलराम मिर्जा द्वारा रचित अनमोल वचन समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली, प्रेरणा और संस्कारों से ओतप्रोत कृति है। ऐसी पुस्तकों से समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक एकता और आत्मचिंतन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने डॉ. मिर्जा को इस उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए बधाई-शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरप्रसाद आडिल, दुर्ग जिला मेहर समाज के अध्यक्ष कन्हैया लहरी, किशोर कनौजिया, रामब्रिज लहरी, तुलसी दक्षिणे, सुभाष दक्षिणे, बहादुर बघेल, रामचंद्र लहरे, सूखित राम लहरे, सिया राम रात्रे, कन्हैया रावते, जीवन डाडे, मिलाप आडिल, रंजन लाल मिर्जा, ईश्वर लहरी सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने डॉ. बलराम मिर्जा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सांसद विजय बघेल के प्रति मेहर समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
