Breaking News

दुर्ग नगर यादव महासभा का यादव मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 को  

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर यादव महासभा द्वारा 11 जनवरी रविवार को दोपहर 1 बजे से यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड नंबर 28 में यादव मिलन समारोह एवं युवक-युवती सम्मेलन के साथ गीता जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव होंगे। अध्यक्षता सांसद विजय बघेल करेंगे। विशेष अतिथि विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अल्का बाघमार, दीपक ताराचंद साहू, शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और पार्षद ममता ओमप्रकाश व बबीता यादव उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह शाम 4 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेन्द्र यादव, अध्यक्षता बोधन यादव अध्यक्ष जिला कोसरिया समाज, विशेष अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल, मेघनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष छग सर्व समाज संगठन), मन्ना यादव, दलौरिन बाई यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के अध्यक्ष अमरसिंह यादव, संरक्षक छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप यादव, पुनीत यादव, मुकेश यादव, भगवान सिंह यादव, लक्ष्मीचंद यादव, भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव, छन्नू लाल यादव उपस्थित रहे। यह जानकारी छग सर्व समाज संगठन (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) के प्रांताध्यक्ष व मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव ने दी है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!