Breaking News

संजय साहू बने स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के त्रैवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ जी संजीव रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर संजय कुमार साहू ने पूर्व महासचिव वंश बहादुर सिंह को 13 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव में कुल 216 प्रतिनिधियों में से 209 प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व चुनावी प्रक्रिया में 216 प्रतिनिधि और 86 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। शिव शंकर सिंह अतिरिक्त महासचिव, पूरन वर्मा, जीआर सुमन कार्यकारी अध्यक्ष, अजय कुमार मार्टिन, गिरीराज देशमुख, सच्चिदानंद पाण्डेय, तुरिंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश श्यामकुंवर, कौशलेन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ सिंह साहू, रमाशंकर सिंह, जेके सूयर्वंशी, रामजीत सिन्हा, मानिक राम, जनेन्द्र उपाध्यक्ष, विजय विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, जयराम ध्रुव सहायक कोषाध्यक्ष चुने गए। उपमहासचिव पद पर रेशम लाल राठौर, के रमन मूर्ति, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, सीपी वर्मा, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, राज कुमार और वरिष्ठ सचिव पद पर पी खरे, राम मूर्ति, मलय कुमार बनर्जी, गणेश कुमार सोनी, रवि शंकर गोविन्द राम राठौर चुने गए।
निर्वाचित 28 सचिवों में अजीत मोहन सोनी, अशोक कुमार चन्द्राकर, अनिल कुमार पारखे, अजय साहू, एडी राव, भावेश कुमार बारीक, भवानी लाल देवांगन, बेलदास तांडी, जे बेन्जामिन, केडी कुरैशी, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, ललित  साव, मनोज कुलदीप, महेश साहू, नरेश वर्मा, नरेन्द्र सिंह भागर, प्रेमनाथ, राजकुमार, राजेश सिसोदिया, रॉबिन्सन, एसपी सिंह, श्रवण पाण्डेय, एसजी चौहान, सुनील सहारिया, संतोष  ठाकुर, सरोज राठौर, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, विसेंट परेरा शामिल हैं। महासचिव पद पर संजय कुमार साहू के निर्वाचित होने पर अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी, महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सहित सेल के विभिन्न संयंत्रों से इंटक नेताओं ने फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!