Breaking News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 59 का भ्रमण : कहा – 1 करोड़ की लागत से दुर्ग में 15 स्थानों पर हो रहा कांक्रीट रोड का निर्माण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि वार्ड 59 कातुलबोर्ड के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, द्वारिका यादव सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि वार्डवासियों की समस्याएं सुनने के बाद विकास से जुड़ी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में सड़क सीमेंटीकरण और नाली निर्माण की मांग की थी। नागरिकों की मांग पर 1 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए गए। यादव पारा, लोहार पारा, हरि नगर, रजत होम्स गली 1, मुस्कान पैलेस के सामने, हैरिटेज स्कूल सहित 15 स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!