Breaking News

बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 9 पुलिसकर्मियों का चालान कटा

द सीजी न्यूज

 भिलाई नगर। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 9 पुलिस कर्मचारियों का चालान काटा गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने दुर्ग में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के निर्देश दिये थे। बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए पाये जाने पर प्रधान आरक्षक (चालक) सुशील प्रजापति रक्षित केन्द्र, दुर्ग, प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद थाना अण्डा, आरक्षक सुनील साहू थाना रानीतराई, आरक्षक कमलेश देशमुख थाना दुर्ग, आरक्षक पंकज पाण्डेय थाना जामुल, आरक्षक रवि सोनी थाना खुर्सीपार, महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, आरक्षक एलिषा थाना छावनी ऐर महिला आरक्षक आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग का 500- 500 रुपए का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया। भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने के लिए हिदायत दी गई।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!