द सीजी न्यूज
दुर्ग। लीनेस क्लब दुर्ग सिटी का शपथ ग्रहण मालवीय नगर स्थित एवेलॉन होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लीनेस रश्मि अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, शबाना नाज वाइस मल्टीपल प्रेसिडेंट द्वितीय मुख्य अतिथि रहे। शपथ अधिकारी पास्ट मल्टीपल प्रेसिडेंट मृदुला रोजिंदार ने क्लब के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रीजऩ पर्ल की रीजऩ ऑफिसर रश्मि लखोटिया मौजूद रही। उनके द्वारा क्लब में शामिल हुए 3 नए सदस्यों सरिता मिश्रा, श्रुति तिवारी और कमलेश शर्मा को शपथ दिलाई गई। क्लब की एरिया ऑफिसर हेमा टोंडर भी कार्यक्रम में मौजूद थी। मंच संचालन रुचि सक्सेना ने किया। विभा गुप्ता ने ध्वज वंदना की। निवृतमान अध्यक्ष अनीता तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। सिंधु चंदेल और मंजू बरमेचा को परमानेंट प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। राजकुमारी तिवारी ने शपथ अधिकारी मृदुला रोजिंदार और पुष्पा पाण्डेय ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल का जीवन परिचय का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
सभी अतिथियों द्वारा निरंतर अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा ने पूरी निष्ठा के साथ सभी मेंबर्स को साथ लेकर चलने और निरंतर अच्छे कार्य करने का वचन दिया। कोषाध्यक्ष पद पर शपथ लेने के बाद आभार प्रदर्शन रितु ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में पुष्प मित्रा, सीमा गुप्ता, पद्मा मुखर्जी, अनीता मालू, पूर्णिमा गुप्ता, स्नेहलता साहू, लक्ष्मी चंद्राकर, उमा राय, दुर्गेश नंदिनी दुबे उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal