द सीजी न्यूज
भिलाई। रुआबांधा बस्ती में गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए जा रहे सी ब्लाक का पुरजोर विरोध शुरू हो गया है। बस्ती में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि वे पिछले तीन पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। उन्हें बेदखल कर खाली कराया जा रहा है। खेल मैदान, आवास, साप्ताहिक बाजार, मंदिर सुरक्षित रखने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा मकान बनाने की तैयारी की जा रही है। लगभग 60 से ज्यादा लोगों को नोटिस देकर मकान, दुकान खाली करने और पट्टे के दस्तावेज होने पर गृह निर्माण मंडल के ऑफिस में जमा करने कहा गया है। मंडल ने उस जगह को घेरने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि रोज कमाने खाने वाले परिवार को बेदखल कर बहुमंजिला इमारत बनाने की तैयारी की जा रही है। साप्ताहिक बाजार में लगभग 500 से ज्यादा परिवार छोटे-बड़े व्यापार कर अपना घर चला रहे हैं, ऐसे परिवार पर सड़क पर आ जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal