- धीमे काम पर होगी सख्ती, एजेंसियों को मिलेगा नोटिस
द सीजी न्यूज
दुर्ग। महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में शहर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम की कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, राजेन्द्र धबाले, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, अर्पणा मिश्रा, करण यादव, पंकज साहू, प्रेरणा दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चंद्राकर ने अधोसंरचना मद और 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी और रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी। विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चंद्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गति लाएं, ताकि आम नागरिकों को समय पर इनका लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन एजेंसियों के कारण कार्यों में देरी हो रही है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
