Breaking News

धान खरीदी केंद्रों में लिकिंग हेतु टोकन काटने की मांग, किसान नेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिये धान खरीदी केंद्रों में लिकिंग हेतु टोकन काटने की मांग की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने आज राज्यपाल रमेन डेका, विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ के कुल 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल पंजीकृत 34 लाख किसानों द्वारा 7000 करोड़ रु लोन खाद, बीज, नगदी के रूप में लेकर कृषि कार्य किया गया है। टोकन न कटने और खरीदी लिमिट न बढऩे से अत्यधिक किसान धान बेचने से वंचित हैं। उनके खाता एनपीए एसेट हो जायेगा, जिसके कारण उन्हे 0 प्रतिशत ब्याज की जगह 13.25 प्रतिशत ब्याज लगेगा। धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लिकिंग हेतु टोकन काटने की व्यवस्था शीघ्र लागू करने की मांग की गई है।
किसान नेता विनायक ताम्रकार ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों को कई बार अनावश्यक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। लिकिंग टोकन की व्यवस्था से खरीदी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनेगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के साथ मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, पार्षद जितेन्द्र ताम्रकार, राहुल साहू, अभिजीत ताम्रकार, मनीष ठाकुर, मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष देवांगन के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!