Breaking News

तालाब किनारे से फौरन हटाएं अतिक्रमण : महापौर अलका ने दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर अलका बाघमार ने आज उरला वार्ड 58 का निरीक्षण किया। महापौर ने वार्ड में तालाब किनारे हो रहे अतिक्रमण को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, शशि साहू, पार्षद रेशमा, उपअभियंता विनोद मांझी सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों से कहा कि सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रखें। अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये। सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसके अलावा तालाब न केवल जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी आवश्यक हैं। तालाब व सड़क किनारे अतिक्रमण से जलभराव व यातायात की समस्याएं होती हैं।
महापौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध जुर्माना व कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अतिक्रमण न करने और नगर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!