Breaking News

एसआईआर : संभागायुक्त व रोल ऑब्ज़र्वर राठौर ने ली बैठक – 14 फरवरी तक की जाएगी एसआईआर की सुनवाई व सत्यापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ वोटर लिस्ट से संबंधित एसआईआर लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संभागायुक्त व रोल ऑब्जर्वर सत्यनारायण राठौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 21 फरवरी तक चलेगा। बैठक में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, महापौर अलका बाघमार, जिपं अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन और अहिवारा के ईआरओ, दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा के निगम आयुक्त और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राठौर ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें निर्वाचन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद ईआरओ द्वारा अंतिम आदेश दिये जा रहे हैं। आयोग द्वारा दावा-आपत्ति के लिए निर्धारित समय-सीमा आज समाप्त हो चुकी है। आवेदनों का निराकरण 24 फरवरी 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में किया जाएगा।
संभागायुक्त राठौर ने कहा कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सावधानी और पारदर्शिता के साथ की जा रही है। बिना सुनवाई के किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। वार्ड स्तर पर अधिक से अधिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और जहां बड़े पंचायत क्षेत्र हैं, वहां अतिरिक्त ईआरओ अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में वर्तमान में चल रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान से संबंधित विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि 6 पूर्ण और 2 आंशिक विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल 1742 पोलिंग स्टेशन है, जिनमें पाटन विधानसभा क्षेत्र में 278 मतदान केंद्र, दुर्ग ग्रामीण में 263, दुर्ग शहर में 275, भिलाई नगर में 192, वैशाली नगर विधानसभा में 293, अहिवारा में 305, साजा (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र में 112, बेमेतरा (आंशिक) में 24 मतदान केंद्र शामिल है। इन विधानसभाओं में 22 दिसंबर 2025 की स्थिति में कुल 1203444 मतदाता दर्ज है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में 2,02,836 मतदाता, दुर्ग ग्रामीण में 1,89,738 मतदाता, दुर्ग शहर में 1,88,754, भिलाई नगर में 121047, वैशाली नगर विधानसभा में 200882, अहिवारा में 200891, साजा (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र में 82515, बेमेतरा (आंशिक) में 16781 मतदाता दर्ज हैं।

Check Also

महाराज जी, ये ” दोनों ” आपको निपटाने में लगे हैं : केजरीवाल

THE CG NEWS नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!