द सीजी न्यूज
भिलाई। आईपीएस अभिषेक शांडिल्य ने आज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। पदभार ग्रहण के बाद अभिषेक शांडिल्य ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
आईजी अभिषेक शांडिल्य ने उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने कहा। बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
